बीबीपी पटना जिलाध्यक्ष ने दिया होली की शुभकामनाएं

भारतीय बेरोज़गार पार्टी के पटना महानगर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ऊर्फ़ सोनू ने समस्त जनता जनार्दन को होली की शुभकामनाएं दी है साथ ही भारत में फ़ैल रहे कोरोना वायरस के खतरे से सम्बंधित बचाव एवं जागरूकता के लिए सन्देश भी दिया है।उन्होंने बताया है कि यह समय संयम और धैर्य से काम लेने का है।इसी कारण वश हमारी पार्टी ने 8 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह को भी स्थिति कर दिया है।उन्होंने कहा कि होली पर्व शांति प्रेम और सौहाद्र पूर्वक मनाते हुए भाईचारा का संदेश दें।