जिले के सभी प्रखंड के कहीं भी निवास स्थान रखनेवाले शिक्षकों से हाथजोड़ अपील है कि कल दिनांक 05/03/2020 को जिला मुख्यालय पर आक्रोश मार्च को पूर्णरुपेण सफल बनाने हेतु अधिक से अधिक संख्या में 11:00 बजे तक जरूर पहुंचे क्योंकि यह हमारी निर्णायक लड़ाई की सबसे महत्वपूर्ण एवं अंतिम सीढी है । जिला पदाधिकारी द्वारा सरकार के पास हमारे हड़़ताली शिक्षकों की दी गई संख्या की जानकारी ही यह साबित करेगी कि वास्तव में बिहार के कितने % शिक्षक हड़़ताल पर हैं ?
अत: सभी शिक्षकों से एकबार फिर अपील है कि सरकार के पास अपनी हड़़ताली शिक्षकों के पास सही आंकडे को पहुंचाने के लिए दिनांक 05/03/2020 को अपने सभी नीजी कामों को अगले दिन पर छोडकर इस जिला मुख्यालय वाले आक्रोश मार्च में भाग लेकर इस भीड़ में एक-एक शिक्षक की संख्या को कड़ी बनाकर जोडें । सभी शिक्षक इसकी सूचना अपने करीबी एवं वाट्सएप नहीं चलानेवाले शिक्षकों को भी दे दें ।आपको बतादें की उक्त बातें की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष टेक्क़ा खान ने दी

0 Comments