सैयद शहजाद आबिदीन और मोहम्मद तौसीफ अख्तर ने एक बयान जारी कर कहा कि दिनांक 15/03/2020 को नौजवान कमेटी बिहार शरीफ के द्वारा टाउन हॉल बिहार शरीफ में दिन रविवार को होने वाला कार्यक्रम मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना जिसमें सभी मजहब के धर्मगुरु को शामिल होना था साथ ही साथ नालंदा के ज्ञान की धरती एवं सूफी संतों की नगरी से अमन और भाईचारे के पैगाम का पैगाम देना था।
मगर बहुत ही अफसोस के साथ शहर वासियों को यह सूचित करना पड़ रहा है कि बिहार में बढ़ रहे कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बिहार सरकार ने 31 मार्च तक सभी सार्वजनिक प्रोग्राम को रद्द कर दिया है साथ ही सभी स्कूल कॉलेज पार्क को भी बंद कर दिया गया है।
इसी कारणवश इस कार्यक्रम को "मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना" को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है इसीलिए शहर वासियों से अनुरोध है की जाती है कि रविवार को टाउन हॉल ना पहुंचे। अगली तारीख तय होने पर आपको सूचित किया जाएगा।
नौजवान कमेटी बिहार शरीफ
8340350199/ 8708529398/ 94300 78630


0 Comments