नागरिकता कानून के विरोध में बिहारशरीफ धरनास्थल पर CAA/NRC/NPR विरोध हस्ताक्षर अभियान।

बिहारशरीफ-नागरिकता कानून का विरोध हर जगह बढ़ता ही जा रहा है।देर रात ठंड में आज़ादी के नारे के साथ महिलाओं एवं बच्चे की भागीदारी भी देखी जारही है। वहीं नागरिकता कानून के विरोध में बिहारशरीफ के भैंसासुर में CAA/NRC/NPR विरोध हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।इस विरोध हस्ताक्षर अभियान बैनर में नागरिकता कानून का विरोध करने वाले लोग हस्ताक्षर कर इस कानून को वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
आपको बतादें की लोगों ने कहा यह विरोध हस्ताक्षर बैनर मुख्यमंत्री के पास दिया जाएगा।