जन अधिकार पार्टी के द्वारा CAA/NRC/NPR के खिलाफ बिहारशरीफ के हॉस्पिटल मोड़ पर कल 15 फरवरी सुबह 10 बजे से एक दिवसीय धरना।

बिहारशरीफ-जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुार जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के सभी जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारियों, एव सभी प्रकोष्ठ- यथा - छात्र परिषद्, युवा परिषद्, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ महिला प्रकोष्ठ, अति पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,किसान प्रकोष्ठ,शिक्षक प्रकोष्ठ, व्यवसायिक प्रकोष्ठ, आदि के साथ-साथ सभी प्रदेश पदाधिकारियों, राष्ट्रीय पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि एनआरसी, सी ए ए, एनपीआर के खिलाफ इमारत शरिया में हुई बैठक के आलोक में गैर एनडीए  दलों के द्वारा राज्य के  सभी जिला मुख्यालय में  संयुक्त रूप से एक दिवसीय धरना दिनांक 15/02/2020 को  जिला मुख्यालय में 10:00 बजे दिन से आयोजित किए गए हैं। जिसमें तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता निश्चित रूप से अपने अपने जिले के धरने में भाग लेंगे।