फांसी में देरी होने पर निर्भया कांड के दोषियों के वकील एपी सिंह का पुतला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भराव चौराहे पर पुतला फूंका।

बिहारशरीफ-दिनांक 10 फरवरी की शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिहारशरीफ ने निर्भया कांड वाले मामले में फांसी में देरी होने पर वकील एपी सिंह का पुतला दहन किया।पुतला दहन के दौरान एबीवीपी के नगर मंत्री ललन कुमार ने बताया कि दोषियों को सज़ा सुना दी गई है मगर वकील एपी सिंह के द्वारा चंद पैसों के लिए दोषियों को बचाने की कोशीश की जा रही है।इसमें आए सभी कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द फांसी की सज़ा की मांग की।
इस मौके पर उपस्थित विभाग संयोजक गोपाल कुमार,गुलशन कुमार,कुंदन,प्रतीक राज,बलवीर,अंकित सिकन्दर,विपुल,छोटू,चन्दन,
विक्की,ऋषभ,अभिमन्यू,रौशन गोपाल उपस्थित रहे।