लोजपा खेल एवँ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव बनें बबलू पासवान

पटना  लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) ने संगठन में नई ऊर्जा लाने के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम  का गठन किया है जिसमें बबलू पासवान को फिर से  राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बिहार के पिरदमरिया, पटनासिटी के रहने वाले बबलू पासवान ने अपने सम्बोधन में कहा कि माननीय चिराग पासवान जी के बहुदेशीय नीति बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट नीति को जन जन तक पहुंचना हमारी पहली प्राथमिकता है और मैं जी जान से लगा भी हूँ।उन्होंने बताया लोजपा से हमारा पारिवारिक रिश्ता रहा है मेरे पिता आदरणीय श्री रामविलास के नजदीकी रहे थे और पटना दलित सेना के पहले ज़िला अध्यक्ष भी।उनके पार्टी के प्रति समर्पण ही हमे आज पार्टी के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की प्रेरणा दे रही है।
पार्टी के सभी राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारियों ने बबलू पासवान को शुभकामनाएं दी हैं।