भीम आर्मी का भारत बंद कामयाब।

बिहारशरीफ-नागरिकता कानून के खिलाफ भीम आर्मी द्वारा भारत बन्दी कामयाब रहा।यह बन्दी का एलान भीम आर्मी नेता चंद्र शेखर रावण ने की थी.जिसमें सीपीआई माले इंसाफ मंच एवं राजद के लोग बड़ी तादाद में जुलूस निकाल कर विरोध दर्ज कराई जिसमें माले के पाल बिहारी लाल,सुनील कुमार,रामदेव चौधरी,नसरुद्दीन, मोहम्मद अब्दुल्लाह, फ़ैज़,सानू,इश्फाक,शकील देशनवी,रामप्रीत, सरफ़राज़ खान एडवोकेट,मोहम्मद वसीम के इलावा हजारों औरतें आवाज़ बुलंद कर रही थी।इस नागरिकता क़ानून के बन्दी में बच्चों की संख्या भी अधिक देखी गई।लोगों ने सरकार से इस क़ानून को वापस लेने की मांग की साथ ही साथ NPR को लागू नहीं करने की मांग की गई।


वहीं भीम आर्मी के रजनीश पासवान,सुबोध पासवान,आइसा के जयंत कुमार,हम पार्टी के राज किशोर यादव उपस्थित रहे।