दूसरी बार हरिओम कुशवाहा बने युवा जदयू के प्रदेश महासचिव।

 युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक माननीय अभय कुशवाहा ने दूसरी बार जमुई सदर प्रखंड के नीमनवादा निवासी हरिओम कुशवाहा को युवा जदयू के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है हरिओम कुशवाहा ने अपने मनोयन पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार राज्य सभा सांसद रामचंद्र प्रसाद सिंह जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह एवं युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह टिकारी विधायक अभय कुशवाहा के प्रति आभार प्रकट किया है और कहा है कि सरकार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे ।लोगों को सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यो से अवगत कराएंगे। उनके मनोनयन पर पूर्व मंत्री सह जमुई जिला अध्यक्ष दामोदर रावत पूर्व विधायक सुमित सिंह, युवा जदयू के संगठन सचिव पासवान, प्रभाकर कुर्मी, दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश पासवान राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिव शंकर चौधरी ,पंकज सिंह इंजीनियर शंभू शरण ,प्रगति मेहता, दिनेश मंडल ,युवा जदयू जिलाध्यक्ष सूचित कुशवाहा ,शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रिय रंजन पटेल नागमणि कुशवाहा ,महेंद्र कुशवाहा, जमुई महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुमारी, क्रांति कुमारी ,शिशुपाल कुमार,मकेश्वर महतो, मनोज कुशवाहा, मो जमील अहमद ,ब्रह्मदेव रावत समेत दर्जनों नेताओं ने बधाई दिया