भीम आर्मी ने सुप्रीम कोर्ट के प्रमोशन में आरक्षण के फैसले के खिलाफ, आज भारत बन्द का ऐलान पहले से कर रखा था । जिसका अस्थावां(नालंदा)में आज असर देखने को मिल रहा जहा-तहाँ सभी वाहनों रोक दिया गया, जिससे आमजन पर बहुत प्रभाव पड़ा । वही बन्द समथकों ने बरबीघा-बिहारशरीफ़ मुख्य मार्ग को घण्टो बन्द रखा। जिससे सड़क पर चलने वाले लोगो को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । भीम आर्मी जिला अध्यक्ष प्रशान्त कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने प्रमोशन में आरक्षण को राज्य सरकार को देने के लिए स्वत्रन्त्र कर दिया है।राज्य सरकार इसकेलिए बाध्य नही होगा।वही केंद्र सरकार ने हम सभी धर्मों के लोगो को CAA/NPR/NRC लाकर सभी को आपस मे तोड़ने का काम कर रही है।ये सविधान विरोधी सरकार की मनमानी नही चलेगी।

0 Comments