नन्द किशोर यादव ने किया डीएवी इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन

पटनासिटी दीदारगंज के कुमार पेट्रोल पंप के समीप डीएवी इंटरनेशनल स्कूल का उद्घाटन पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव ने फीता काटकर किया। मौके पर उद्घाटन समारोह में भाड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मंत्री जी ने कहा कि शीघ्र ही एक कन्या मध्य विद्यालय क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका सुनीता भारती,  लोकजनशक्ति पार्टी खेल एवँ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव बबलू पासवान,फतुहा  सबलपुर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता शक्ति पासवान आदि समारोह में उपस्थित थें।