बिहारशरीफ भैंसासुर बड़ी मस्जिद में मस्जिद परिचय प्रोग्राम का आयोजन।
बिहारशरीफ-आज रविवार दिनांक 2 फरवरी को बिहारशरीफ के बड़ी मस्जिद टेलीफोन एक्सचेंज के सामने मस्जिद परिचय प्रोग्राम का आयोजन किया गया।इस प्रोग्राम के तहत शहर के विभिन्न समुदाय के लोगों को मस्जिद भृमण एवं मस्जिद परिचय हेतु आमंत्रित किया गया,इसके तहत नमाज़,अज़ान,वजू,की विभिन्न मुद्दाओं एवं श्लोकों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।साथ ही साथ अन्य समुदाय के लोगों ने मस्जिद परिसर में मुस्लिम बन्धुओं को नमाज़ अदा करते हुए लाइव देखा।
लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक सौहार्द बढाने हेतु पुस्तकों का विवरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित आफ़ताब शम्स,तबरेज़ अज़ीम,खालीद,तनवीर,असद,
शहबाज़ आलम,असफ़हण अहमद,ई अली अहमद,ईशत्याक अरशद आदि शामिल रहे।


0 Comments