नागरिकता कानून का विरोध जगह जगह जारी है हर लोग इस धरने के विरोध लगातार कर रहे हैं वहीं जन अधिकार पार्टी द्वारा नागरिकता कानून के खिलाफ बिहारशरीफ में हुए एक दिवसीय धरने को कामयाब बनाने के लिए जन अधिकार पार्टी के छात्र जिला अध्यक्ष राकेश सिंह ने सब लोगों का शुक्रिया अदा किया।साथ ही साथ उन्होंने सभी लोगों से एकता की अपील भी की और कहा कि जब तक सरकार इस काले कानून को वापस नही लेती तबतक हम इस लड़ाई को आगे तक जारी रखेंगे, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा यह काले कानून को हम कभी मानने वाले नही है ये राष्ट्रविरोधी कानून है और यह कानून सरकार जल्द से जल्द वापस ले।

0 Comments