कर्पूरी ठाकुर को मिले भारत रत्न: रमेश
सादगी पूर्ण जीवन यापन करने वाले
जननायक कर्पूरी ठाकुर गरीबी और अमीरी की खाई को पाटना चाहते थे। इसको लेकर उन्होंने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में कई महत्वपूर्ण काम किए। उक्त बातें भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रमुख रमेश कुमार ने खगौल स्तिथ पार्टी कार्यालय में आयोजित कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि समारोह में कही।
समारोह में कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर ने समाज की बेहतरी और समाज में जातिवाद की प्रथा को समाप्त करने का काम किया था।अब तक के एकमात्र वे नेता थें जिन्होंने बेरोज़गारी औऱ बेरोजगारों की स्तिथि को गम्भीरता से लिया और कैम्प लगा कर नौकरी देने का काम किया। उन्हें अब तक भारत रत्न नहीं मिलना काफी दु:खद है। कहा कि वर्तमान समय में देश की हालत काफी खराब हो चुकी है। देश में सभी कॉरपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। बेरोजगारों को गुमराह करने का काम किया जा रहा।कहा कि जब तक नाई समाज के लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक उन्हें उनका अधिकार नहीं मिल पायेगा। रमेश ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने बिहार को एक अलग पहचान दी थी। साथ ही वंचित समाज के लोगों के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया। साथ ही कर्पूरी ठाकुर के विचारों को अपने जीवन में उतारने की बात रमेश कुमार ने सभा
में कही। सभा मे उपस्तिथ भारतीय बेरोज़गार पार्टी के पटना महानगर अध्यक्ष सुनील कुमार ऊर्फ़ सोनू ने कहा कि वर्तमान समय में 95 प्रतिशत नाई समाज के लोग दिहाड़ी मजदूरी का काम कर रहे हैं। अब वह समय आ गया है कि सभी परिवार अपने-अपने घरों में एक कर्पूरी ठाकुर को पैदा करने का काम करें। उन्होंने कहा कि सरकार कर्पूरी ठाकुर के द्वारा लागू किये गये आरक्षण नीति को समाप्त करने की साजिश रच रही है जिसे समाज के लोग किसी भी कीमत पर नहीं होने देंगे। कहा कि अब हमें भी सङक पर उतर कर आंदोलन करना होगा। उन्होंने ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने समाज के लिए जो कार्य किया है उसे कोई भी नेता नहीं कर सकेगा। मौके पर बीबीपी के समस्त टीम उपस्तिथ थे जिनमें ,पार्टी के प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार,प्रदेश सचिव सुजीत कुमार ऊर्फ़ गोलू प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार, प्रदेश सचिव अमित कुमार,प्रदेश सचिव चंदन कुशवाहा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अविनाश रंजन के साथ साथ जिला इकाई के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, कुंदन पासवान, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, ज़िला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी, सौरभ कुमार, , विवेक, पंकज, सत्येंद्र, बंटी, अभिनव, राजेश, आशीष, भारत यादव, अरबिंद कुमार को जिला सचिव, मोहम्मद सोनू, कोषाध्यक्ष शशिकांत सह कोषाध्यक्ष , सोनू कुमार मीडिया प्रभारी , राकेश कुमार सह मीडिया प्रभारी प्रवक्ता विकास कुमार,अनिल कुमार सह प्रवक्ता शेखर आज़ाद, आशीष कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार एवं रमेश कुमार,वार्ड अध्यक्ष सन्नी कुमार के साथ साथ आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।

0 Comments