दिल्ली की जनता ने विकास, सद्भाव,मोहब्बत और सोहबत वाला जनादेश दिया है। रवीश कुमार यादव-युवा नेता राजद नालन्दा।
रवीश कुमार यादव राजद के युवा नेता का एक बड़ा बयान सामने आया है उन्होंने कहा है कि BJP ने ज़हर और नफरत का जो विषैला कैंपेन किया था उसका परिणाम सामने है।
यह लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार कर सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाला सबसे नकारात्मक चुनाव था। एक निर्वाचित मुख्यमंत्री को ये लोग आतंकवादी, नक्सली और पाकिस्तानी बता रहे थे। जनादेश से जनता ने जता दिया है कि लोग काम और विकास पर वोट करेंगे ना कि बकवास पर। हम अरविंद केजरीवाल जी और आम आदमी पार्टी को बधाई देते है।

0 Comments