3 मार्च दिल्ली चलो को लेकर नालंदा में चलेगा सघन प्रचार अभियान
देश भर के 100 से अधिक छात्र-युवा संगठनों और आंदोलनों की कमिटियों ने एक साझे मंच पर आकर *'यंग इंडिया अगेंस्ट CAA-NRC-NPR'* फोरम बनाया है। इस साझे मंच ने आगामी 3 मार्च को 'दिल्ली चलो' का आह्वान किया है। आज इसकी बैठक बिहारशरीफ में आयोजित की गई ।बैठक में विभिन्न छात्र-युवा संगठनों के नेता शामिल हुए.
बैठक की अध्यक्षता आइसा के जिला संयोजक जयन्त आनंद ने किया तथा संचालन इनौस के जिला अध्यक्ष बीरेश कुमार व मोजमिल राजा ने किया ।
*बैठक को संबोधित करते हुए JNUSU पूर्व महासचिव एवं यंग इंडिया अगेंस्ट CAA-NRC-NPR के बिहार प्रभारी संदीप सौरभ ने कहा कि सरकार CAA-NRC-NPR को लेकर जनता में भ्रम पैदा कर रही है। एक तरफ गृहमंत्री कहते है कि किसी भी अवस्था के NRC पूरे देश मे लागू होगा और सभी राज्यों को आदेश दिया गया है कि अपने राज्य में डिटेंशन कैम्प का निर्माण करे दूसरी तरफ प्रधानमंत्री बेशर्मी से कहते है देश मे कोई डिटेंशन कैम्प नही बन रहा है जबकि सिर्फ असम में 6 डिटेंशन कैम्प बन चुका है। साथ मे बिहार के मुख्यमंत्री पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि नीतीश कुमार विधानसभा सत्र में CAA और NPR के खिलाफ विधेयक पास करे। मुख्य रूप से यह कानून गरीब विरोधी है और इसमें जितना मुस्लिम समुदाय को खतरा है उतना ही दूसरे समुदायों को भी खतरा है।संघ-भाजपा और देश के प्रधानमंतत्री, गृहमंत्री ने अपने नफरत और घृणा भरे भाषणों से दिल्ली को जीतने की पुरजोर कोशिश कि लेकिन जनता ने मुद्दों पर काम करने वालों,भाईचारे की बात करने वालों को तरजीह देते हुए इनके मंसूबो को विफल कर दिया है. अगर आज भी मोदी पीछे नही हटने की बात कर रहे हैं तो करे, जनता अपने संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए बहुत आगे बढ़ गई हैं.आने वाले दिनों में इन्हें हमेशा हमेशा के लिए इतिहास के कूड़ेदान में डाल दिया जायेगा.*
*बैठक को संबोधित करते हुए रेवोल्यूशनरी यूथ एसोसिएशन के राज्य सचिव सुधीर ने कहा कि संघ-भाजपा देश में साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण कर देश को अडानी-अम्बानी को सौंप देने की तैयारी कर रही है.जहां एक तरफ देश के आर्थिक व्यवस्था चरमराई हुई है, नौजवानों को रोजगार नही मिल रहा है, किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है। भाजपा की सरकार देश के सरकारी सम्पतियों को बेचे जा रही है ,देश में दूसरा कंपनी राज स्थापित कर रही है*
*बैठक को आइसा के राज्य सचिव सबीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के छात्र जहाँ एक तरफ सस्ती शिक्षा को लेकर आंदोलन कर रहे हैं तो दूसरी तरफ संविधान को बचाने की लड़ाई भी पूरी से लड़ रहे हैं. आगामी 3 मार्च को देश भर के छात्र-नौजवान दिल्ली के रामलीला मैदान में सी ए ए एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ हुंकार भरेंगे.*
*ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से शाहीन बाग के तर्ज पर बिहारशरीफ के विभिन्न इलाकों में जैसे शेखना, बारादरी, जलालपुर, कांटा पर, काशीतकिया, कागजी मोहल्ला, कटरा पर, महल पर सकुन्त आदि जगहों पर CAA-NRC-NPR के खिलाफ सत्याग्रह चल रहा है। उपरोक्त नेताओ ने वहाँ जाकर सभाओं को संबोधित भी किया*
बैठक में, इनौस के रामदास अकेला , इंसाफ मंच के सरफराज अहमद , छात्र - जाप के राकेश कुमार , जेएनयू के पूर्व छात्र आसिफ ,आइसा के रौशन कुमार , मोनू कुमार , डेविड अब्दुल्ला , रामप्रीत केवट , राजा , सहित अन्य छात्र युवा साथी शामिल हुए ।
*यंग इंडिया नेशनल कोआर्डिनेशन कमिटी*

0 Comments