26 जनवरी दिन रविवार को बिहारशरीफ पक्की तालाब मैदान में CAA/NPR/NRC के विरोध में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया सुबह 10:00 बजे झंडा तोलन किया गया उसके बाद सभा का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व सांसद पप्पू यादव जी उपस्थित हुए साथ ही साथ मौलाना नूरुद्दीन असदक, काशी मनसूर भी शामिल हुए सभा को संबोधित करते हुए श्री पप्पू यादव जी ने कहा कि आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को इस देश में बाबा भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान को लागू किया गया था लेकिन केंद्र में बैठी बीजेपी सरकार संविधान के साथ छेड़छाड़ करने में लगी है जिसे हम किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेंगे साथ ही साथ उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार जब से बनी है तब से हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत पैदा करने में लगी है उन्होंने कहा कि मैं केंद्र में बैठी बहरी सरकार को कह देना चाहता हूं कि भारत का एक सेकुलर देश है यहां की गंगा जमुनी तहजीब ही यहां की खूबसूरती है किसी भी स्थिति में हम देश को टुकड़े नहीं होने देंगे उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी स्थिति में अपना कोई भी पेपर किसी भी कर्मचारी को ना दें साथ ही उन्होंने कहा कि यह देश हर मजहब हर धर्म और हर जात के मानने वालों का है किसी भी समुदाय को राष्ट्रीयता मोदी और शाह से सीखने की जरूरत नहीं है सभा में उपस्थित सभी लोगों ने caa/ npr/nrc का खुलकर विरोध किया इस कार्यक्रम में उपस्थित सैयद शहज़ाद आबेदीन,कनहैया यादव,तमसिल हैदर,राजू दानवीर, आदिल रज़ा,राकेश सिंह,मुकेश पासवान,सालेहीन,धनंजय पासवान,हुसैन,जहांगीर,शाकिब,मुख्तार,अफसर,रॉकी,बममी, बशीर,शकील खान,रंजन यादव,अमन,ई विनोद इत्यादि लोग शामिल रहे।


0 Comments