CAA- NRC- NPR के विरोध में बिहारशरीफ काशी तकया इलाके में लगातार तीसरे दिन भी धरना जारी-इस धरने में काफी संख्या में महिलाएं भी दिखी
भैंसासुर- काशी तकिया और शेखाना में विनाशकारी और विभाजनकारी नागरिकता संशोधित कानून, राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और राष्ट्रीय जनंसख्या रजिस्टर के खिलाफ लगातार धरना जारी हो गया है । धरना में भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य पालबिहारी लाल ,मकसूदन शर्मा ,सुनील कुमार , ठेला फुटपाथ भेंडर्स यूनियन के जिला सचिव रामदेव चौधरी एवं आइसा के जिला संयोजक जयन्त आनंद , लौंगी शर्मा ने भाग लिया . वक्ताओं ने धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन कानून जरिये भारत के संविधान की धर्मनिरपेक्षता पर कड़ा प्रहार किया जा रहा है । सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल हो रही है छात्रों के ऊपर गुंडो के द्वारा हमला करवा कर उनकी वाजिब आवाज को दबाना चाह रही उनकी माँग सस्ती शिक्षा और रोजगार को हल करने के बजाये उनपर दमन चला रही है । बेरोजगारी को दूर करने के बजाय रेल बेचा जा रहा है । किसानों के सवालों को हल करने के बजाय देश मे विभाजनकारी कानून लाकर पूरे देश को उलझाया जा रहा है . देश मे कानून के खिलाफ के शक्तिप्रिय ढंग से जोरदार तरीके से आंदोलन चल रहा है भाकपा माले इन नागरिक प्रतिवाद में अगली कतार में रहेगी और 25 जनवरी को वामदलों की ओर से इसके खिलाफ मानव श्रृंखला आयोजित करेगी और 30 जनवरी को गांधी के शहादत के दिन सत्याग्रह किया जाएगा।

0 Comments