दूसरे दिन भी CAA/NRC का विरोध बिहारशरीफ के काशी तकया में दिखा-कांग्रेस युवा नेता उदय कुशवाहा ने सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार को इस काले कानून को वापस लेने की मांग की।
बिहारशरीफ- दूसरे दिन भी CAA/NRC/NPR के विरोध में बिहारशरीफ के काशी तकया इलाके में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर लोग काफी संख्या में उत्साहित जोश और उमंग के साथ धरने पर आज़ादी के नारे के साथ लोग आज भी बैठे।धरने में आए कांग्रेस के युवा नेता उदय कुशवाहा ने अपने उपस्थित में इसका विरोध करते हुए कहा कि CAA संविधान विरोधी एवं जनता विरोधी है जिसे हर हाल में सरकार को वेपस लेने की मांग की गई साथ ही साथ सभा को सम्बोधित करते हुए लोगों ने कहा हिंदुस्तान में ज़्यादातर लोग इसके खिलाफ आवाज़ उठा रहे हैं अगर सरकार इस फैसले को वापस नही लेती है तो ये धरना अनिश्चित काल तक चलते रहेगा।
वहीं इस भीड़ में कुछ छोटे छोटे बच्चे भी जोश एवं हौसले के साथ हम लड़ कर लेंगे आज़ादी के नारे के साथ धरने पर दिखे।वहीं इस धरने में हर समुदाय के लोग हिस्सा ले रहे हैं


0 Comments