विश्व हिंदू परिषद द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया-सीएए से देश को मुस्लिम समाज को कोई खतरा नहीं।

नालन्दा-विश्व हिंदू परिषद द्वारा सीएए पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इससे मुस्लिम समाज को कोई खतरा नही है।विहिप के मंत्री परशुराम कुमार ने कहा कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान,बंगलादेश, अफगानिस्तान अपने आप को इस्लामिक देश घोसित कर रखा है वहां के अल्पसंख्यक हिन्दू,सिख,बौद्ध जैन व ईसाई समाज का उत्पीड़न होता है वहां से लोग जान बचाकर भारत आए हैं और शरणार्थि बनकर जी रहे हैं ऐसे लोगों को नागरिकता देने के लिए केंद्र की सरकार ने सीएए कानून बनाया है इसमे नागरिकता देने का प्रावधान है देश के किसी भी नागरिक का नागरिकता पर इससे कोई खतरा नही है इस प्रेस कॉन्फ्रेंस कार्यक्रम ने शामिल जयराम सिंह,नीरज मालाकार,उदेश शर्मा,रामबहादुर सिंह,राजेश लाल,अजय कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया।