नेहरू युवा केन्द्र नालन्दा बिहार के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम सम्पन्न।

नालन्दा-नेहरू युवा केंद्र नालंदा बिहार के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद कार्यक्रम जो प्रखंड स्तर का सरदार पटेल स्टेडियम नूरसराय में आयोजन किया गया था जिसका आज समापन समारोह किया गया और लोगों के बीच प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें फुटबॉल में बीएस क्लब chandasi टीम विजेता एवं हरिओम स्पोर्ट्स क्लब chandasi टीम उपविजेता रहे । कब्बड्डी टीम में मेयार टीम विजेता रहे और उप विजेता टीम गोडीहा रहा । वही वॉलीबॉल में बी एस क्लब chandasi और उपविजेता टीम युवा क्लब chandasi रहा वही 16 मीटर दौड़ मैं प्रथम स्थान पवन कुमार द्वितीय स्थान चंदन कुमार तृतीय स्थान ललन कुमार रहे 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान विकी कुमार द्वितीय स्थान विकास पासवान तृतीय स्थान बबलू कुमार रहे 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान धनंजय कुमार द्वितीय स्थान राजीव कुमार तृतीय स्थान जैकी कुमार रहे 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान रूपेश कुमार द्वितीय स्थान अभिषेक कुमार तृतीय स्थान धनंजय कुमार रहे धीमी साइकिल रेस में प्रथम स्थान गौरव कुमार द्वितीय स्थान रविशंकर कुमार एवं तृतीय स्थान संतोष कुमार इस कार्यक्रम का समापन में माननीय श्री डॉ आशुतोष कुमार भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ नालंदा के अध्यक्ष सह नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति सदस्य उपस्थित रहे। च पंचायत मुखिया बबलू कुमार कपटिया रेफरी श्री रामाश्रय प्रसाद सिन्हा स्टेट लेवल रेफरी श्री सूरज कुमार मनीष कुमार श्री तरुण युवा क्लब परासी के अध्यक्ष श्री प्रकाश कुमार हरिओम स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सचिव मनीष कुमार आदि उपस्थित रहे.