बड़ी खबर सामने आ रही है बिहारशरीफ से, पूर्व विधायक पप्पू   खान के निजी बॉडी गार्ड पर एसपी द्वारा सवालिया निशान लगाए जाने से उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सुरक्षा की गुहार लगाई है।-प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहारशरीफ(मोहम्मद आफ़ताब)-एक बड़ी खबर सामने आ रही है जी हां हम बात कर रहे है बिहारशरीफ पूर्व विधायक नबी उर्फ पप्पू खान के निजी गार्ड पर एसपी द्वारा सवालिया निशान लगाए जाने से उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री से सुरक्षा की गुहार लगाई है।दरअसल बीती रात पूर्व विधायक रहुई थाना इलाके के हेगनपुरा एक श्राद्ध कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे जहां से लौटने के बाद एसपी ने उन्हें फ़ोन कर सरकारी बॉडी गार्ड के एलावे अन्य बॉडी गार्ड के बारे में जानकारी ली जिससे विधायक खौफ ज़दा है  मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा की हमारे काफी दुश्मन है जो हमारी कभी भी हत्या करवा सकते हैं और पहले भी हमारी हत्या की साजिश हो चुकी है इसलिए हम अपना निजी बॉडीगॉर्ड लेकर चलते हैं।इसलिए पूर्व विधायक पप्पू खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सुरक्षा की लगाई है गुहार।