नालन्दा में नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा फिट इंडिया साइकिल दिवस के अवसर पर शहर में साइकिल रैली!

नालन्दा(मोहम्मद आफताब)-नेहरू युवा केंद्र संगठन प्रखंड परवलपुर के द्वारा फिट इंडिया साइकिल दिवस के अवसर पर साइकिल रैली परवलपुर बेन मोड़  से परवलपुर बडिमठ  तक   साइकिल रैली निकाली गई । मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी अभिषेक कुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रुप ऋषिकेश कुमार मौजूद हुए । परवलपुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक गुलशन कुमार तथा धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि आज के युग में पूरी दुनिया अस्वास्थ्य से ग्रसित है। लेकिन नेहरू युवा केंद्र संगठन लोगों के सेहत को ध्यान रखते हुए फिट इंडिया के तहत सभी लोगों को स्वास्थ्य के प्रति  जागरूक किया गया। मौके पर राष्ट्रीय  स्वयंसेवक गुलशन कुमार धर्मवीर कुमार लाला पांडे ऋषि महतो , छोटू कुमार रजनीश कुमार सनोज कुमार मोहन कुमार सोनू कुमार अजीत कुमार अभिनंदन कुमार अजय कुमार केशव कुमार मनीष कुमार आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।