बिहारशरीफआज 17 जनवरी 2020 को छात्र संगठन आइसा के द्वारा रोहित वेमुला की शहादत  बरसी पर श्रद्धांजलि सभा देवीसराय , बिहारशरीफ में आयोजित किया गया । 

बिहारशरीफ(मोहम्मद आफताब)-बिहारशरीफ देवीसराय में रोहित की मौत पर  सबसे पहले 2 मिनट का मौन रख कर साथी रोहित को श्रद्धांजलि दिया गया .और इस मौके पर भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर संविधान की मूल्यों को बचाने का संकल्प लिया गया , 
शिक्षा विरोधी प्रस्तावित नई शिक्षा नीति की प्रतियां जला कर नई शिक्षा नीति 2019 का विरोध किया गया  ।
इस कार्यक्रम में आइसा के छात्र नेता रौशन कुमार ,आइसा के जिला संयोजक जयन्त आनंद , रामदेव चौधरी , लौंगि शर्मा , भूषण कुमार , सहित अन्य लोग शामिल रहे ।