बिहार शरीफ में मनाया गया उर्स गौसे आज़म

दिनांक 8 12 2019 को संध्या 6:00 बजे से *अंजुमन फैजाने सरकारे सुरकाही* की जानिब से नेहाल मस्जिद फातिमा नगर में *उर्स हज़रत गौसे आज़म रजी अल्लाह ताला अनहो* मनाया गया जिस की सदारत अंजुमन के *अध्यक्ष सैयद हजरत मौलाना मरगूब रज़ा मिस्बाही ने की* इस मौके पर अंजुमन की जानिब से गरीब और जरूरतमंद लोगो के बीच कंबल भी बाटा गया साथ ही उर्स के मौके पर *मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम* का भी आयोजन किया गया इसकी शुरुआत *हाफिज मोहम्मद अंसार रज़ा साहब* ने तिलावते कलाम पाक से की उसके बाद *दिलशाद रज़ा* ने अपने खूबसूरत आवाज मैं नाते पाक पेश किए आखिर में आवाम से खिताब करते हुए अंजुमन के अध्यक्ष ने कहा कि गौसे आज़म कि जिंदगी तमाम आलमे मुसलमा के लिए एक बेहतरीन नमूना है कि उन्होंने मखलूक ए खुदा की खिदमत के लिए बेशुमार कुर्बानियां पेश की हैं और यह बताया कि बेहतर जिंदगी वही है जो दूसरों के काम आए दुनिया उन्हें ही याद रखती है हज़रत के खिताब के बाद सलातो सलाम से महफिल खत्म की गई साथ ही साथ राज एवं देश में अमन और शांति के लिए दुआ की गई.

     इस मौके पर *सैयद शहज़ाद अबेदीन, सैयद मुजम्मिल इमाम, मोहम्मद दानिश रजा, मोहम्मद सालेहीन खान, मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद एस राजा* इत्यादि लोग शामिल हुए.