मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर महोत्सव के उदघाटन सत्र के दौरान जीवन रक्षक टीम के सभी सदस्यों को शहर में ब्लड डोनेशन के बेहतर कार्य करने पर सम्मान स्वरूप उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

नालन्दा-राजगीर महोत्सव के उदघाटन सत्र के दौरान आज जीवन रक्षक की टीम को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया वहीं मोहम्मद अशरफ अली बिहारशरीफ के निवासी 12.06.2019 को किसान सिनेमा सोहसराय बिहारशरीफ के पास बारातियों से भरी जीप के पलट जाने के कारण बुरी तरह से घायल व्यक्तियों को स्वयं के स्तर से अविलंब अस्पताल पहुंचाया जिससे घायल व्यक्तियों की रक्षा हो सकी,इसी कार्य को देखते हुए जीवन रक्षक की सभी सदस्यों को राजगीर महोत्सव उदघाटन सत्र के दौरान सम्मानित किया गया।