प्रदेश अध्यक्ष ने किया बीबीपी कार्यालय का उद्घाटन

खगौल। रविवार को खगौल सगुना कैंट रोड स्थित शिवराव हॉस्पिटल के चौथे माले पर भारतीय बेरोज़गार पार्टी के प्रदेश कार्यालय का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार एवं ज़िला अध्यक्ष सुनील कुमार ऊर्फ़ सोनू ने  फीता काट कर किया।
मौके पर उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रमेश कुमार ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद पटना के खगौल में प्रदेश बीबीपी  कार्यालय खोला गया है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी पार्टी पदाधिकारी एक-एक दिन कार्यालय में अपनी सेवा देंगे। आम नागरिकों ,बेरोज़गार भाइयों एवं कार्यकर्ताओं के समस्याओं का निदान सक्षम विभाग के पदाधिकारियों से मिल कर करेंगे साथ ही आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी नीति का प्रचार प्रसार में तीव्रता आएगी। मौके पर उन्होंने कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए श्री पीएन रॉय को बधाई एवं धन्यवाद दिया। ज्ञात हो कि इतने दिनों बाद भी बीबीपी को अपना कार्यालय नहीं था। मौके पर पटना महानगर जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ऊर्फ़ सोनू ,पार्टी के प्रदेश महासचिव पप्पू कुमार,प्रदेश सचिव सुजीत कुमार ऊर्फ़ गोलू प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार, प्रदेश सचिव अमित कुमार,प्रदेश सचिव चंदन कुशवाहा,प्रदेश मीडिया प्रभारी अविनाश रंजन के साथ साथ जिला इकाई के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रमुख सचिव, कुंदन पासवान, ज़िला उपाध्यक्ष अनिल कुमार, ज़िला उपाध्यक्ष विनोद चौधरी,  सौरभ कुमार,  , विवेक, पंकज, सत्येंद्र, बंटी, अभिनव, राजेश, आशीष, भारत यादव, अरबिंद कुमार को जिला सचिव, मोहम्मद सोनू, कोषाध्यक्ष शशिकांत सह कोषाध्यक्ष , सोनू कुमार मीडिया प्रभारी , राकेश कुमार सह मीडिया प्रभारी प्रवक्ता विकास कुमार,अनिल कुमार सह प्रवक्ता   शेखर आज़ाद, आशीष कुमार, संतोष कुमार, राजेश कुमार एवं रमेश कुमार,वार्ड अध्यक्ष सन्नी कुमार के साथ साथ आयोजन में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल रहे।