नॉर्मल सिटी लायक नहीं छोड़ा,पटना को स्मार्ट सिटी के नाम पर बेवकूफ बना रहे नीतीश कुमार।
भारतीय बेरोज़गार पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रमेश कुमार ने कहा है कि यदि पहले से ड्रेनेज सिस्टम की सुविधाएं होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता।
उन्होंने कहा कि बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाने के नाम पर करोड़ों का एस्टीमेट घोटाला हुआ है। नीतीश-सुशील की करप्ट जोडी के अंदर जरा भी संवेदनशीलता होती तो बिहार को ये दुर्दशा नही झेलनी पडती। उन्होंने कहा कि दिनरात लालूपरिवार को कोसने से हालात नही सुधरने वाले। सरकार को नाली के पानी औऱ रेनवॉटर का प्रबंधन ठीक करना पड़ेगा।यदि पटना में ड्रेनेज सिस्टम पहले से होता तो आज पटना वसियों को याद दिन नहीं देखना पड़ता।रमेश ने कहा कि 4 दिन में यह विकराल परिस्थिति बनीं यदि लगातार कुछ दिन औऱ वर्षा जाड़ी रही तो क्या होता??
नीतीश जी तो,आपदा का ठीकरा प्रकृति पर फोड़ने एवं पीड़ितों में सत्तू चूड़ा वितरित करने में आगे रहेंगे,किंतु इस प्रदेश के नागरिकों यहां की प्रजा के साथ विकास के नाम पर कितना बड़ा धोखा हुआ है इसका आकलन आप सभी को करना होगा।उन्होंने कहा कि यह स्तिथि पुनः उत्पन्न नहीं होगी यह सोंचना भी गलत होगा।अभी से भी सिख लेकर सरकार को पहले पटना को ड्रेनेज सिस्टम से फिट करना होगा।

0 Comments