बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए सुपर 50 टीम के द्वारा नालन्दा जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री भेजा।

नालन्दा-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए super 50 टीम के द्वारा नालंदा जिला के रहुई प्रखंड के कादी बिगहा,छोटकी गोबरिया, डिहरा, को धनासन जैसे गावों का जो की पूर्णतः डूब चुके हैं वहां के लोग सड़क पर आ चुके हैं पुल टूट चुकी है मनुष्य और पशु का हाल एकदम बराबर हो चुका है लोग बच्चे बूढ़े महिला भूखे प्यासे 3 दिन से तड़प रहे थे वहां जाकर super 50 की टीम के द्वारा चूड़ा भूरा बिस्किट मिक्सर इत्यादि सामग्री बांटकर उन लोगों के दुख की घड़ी में युवाओं के द्वारा सहायता किया गया इस अवसर पर छात्र नेता अमर राजपूत ने कहा जिला प्रशासन और सरकार के द्वारा कोई काम नहीं किया गया है लोग भूखे प्यासे तड़प रहे हैं लेकिन सरकार अपनी वोट की राजनीति कर रही है वह वोट वाले गांवों को चिन्हित कर कर यहां मदद कर रहे हैं यहां जिला प्रशासन द्वारा कोई सहायता नहीं किया गया है। वहां के जनप्रतिनिधि ममता देवी ने कहा कि हम लोगों ने BDO से भी जाकर कहा है लेकिन उन्होंने अब तक कोई सहायता नहीं किए ।साथ ही साथ Super 50 टीम ने किसानों एवं गरीबों के लिए मुआवजे की मांग की। इस मौके पर हमारे साथ वहां के स्थानीय वार्ड सदस्य, मुखिया मौजूद थे। इस मौके पर छात्र नेता अमर राजपूत, गुलशन कुमार, निशांत प्रताप, विक्की सिंह राजपूत, अंकुश कुमार, सौरभ कुमार, अभिषेक यादव, बंटी कुमार, रोहित कुमार सहित दर्जनों सुपर 50 टीम के सदस्य मौजूद थे।