मरहूम अल्हाज हज़रत ऐबाद साहेब रहमतुल्लाह की याद में लगाया गया मुफ्त होमियोपैथीक इलाज शिविर।
बिहारशरीफ के दायरा पर मरहूम अल्हाज ऐबाद साहेब की याद में लगाया गया मुफ्त होमियोपैथीक इलाज शिविर।इस शिविर में 100 से ऊपर मरीजों को देखा गया वहीं मरीजों को मुफ्त दवा वितरण किया गया।ये शिविर मरहूम अल्हाज हज़रत ऐबाद साहेब रहमतुल्लाह की याद में लगाया गया।
डॉ मासूम फ़ैज़ी ने बताया कि हज़रत ऐबाद साहेब को आम लोगों में सेवा करना काफी पसन्द था वो लोगों के बीच जाकर मदद करते थे वो रहने वाले शाहगंज जौनपुर यू पी के थे।उन्हीं के याद में आज मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें शामिल डॉ जावेद आलम कासमी,डॉ शाह फहाद, डॉ मासूम फ़ैज़ी,डॉ उर्फी, अयाज़ सैफी, डॉ आफताब जामी आदि लोग शामिल रहे।


0 Comments