जन्मदिन के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का दिया संदेश आज दिनांक 04-09-2019 दिन बुधवार को गोला रोड स्थित न्यू सनबीम पब्लिक स्कूल में उप प्रधानाचार्या अंजू मिश्रा का जन्मदिन स्कूल परिसर में पौधारोपण करके मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा जदयू प्रदेश महासचिव सह सिंकन्दरा विधानसभा प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने कहा कि हम सभी अपने जन्मदिन पर या किसी भी शुभ अवसर पर पौधारोपण जैसे सामाजिक कार्य करनी चाहिए ताकि पर्यावरण जैसे मुद्दे पर लोगों की जागरूकता बढ़ सके और पर्यावरण संतुलन बना रहे प्रिंसिपल अभिनव सिंह ने कहा कि हर व्यक्ति को साल में एक पौधा लगाना चाहिए उप प्रधानचार्या अंजू मिश्रा ने कहा कि पेड़ों की रक्षा कर अधिक से अधिक पेड़ लगाएं इस अवसर पर शिक्षिका पूजा पाठक नेहा कुमारी अनु कुमारी पूजा गुप्ता रीवा मोनू कुमार समेत छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।


0 Comments