मुस्लिम यूथ लीग बिहार जेनेरल सेक्रेटरी सैयद शहज़ाद अबेदीन ने बिहार के लोगों से अमन और शांति के साथ अखाड़ा उठाने की अपील की

बिहारशरीफ में कल मनाया जाएगा मोहर्रम।अलग अलग जगहों से ताज़िया व शिपल का बेहतरीन नज़ारा देखने को कल मिलेगा।वहीं बिहार जेनेरल सेक्रेटरी सैयद शहज़ाद अबेदीन ने बिहार के लोगों से खासा अपील करते हुए कहा कि शांति एवं अमन के साथ अखाड़ा उठाया जाए।साथ ही साथ मीडिया से बात चीत के दौरान उन्होंने शहर वासियों से समय पर अखाड़ा पहलाम कर वापस होने की अपील कि ताके रास्ते मे किसी को परेशानी का सामना करना न पड़े सभी मोहलवासियों कार्यकर्ताओं से अपील की।