लेफ्टिनेंट कर्नल अब्राहम थामस ने एनसीसी कैडेटों के प्रशिक्षण शिविर का किया निरीक्षण।

सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज में चल रहे 38 बिहार बटालियन एन सी सी वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करने बिहार एवं झारखंड निदेशालय के संयुक्त निदेशक ले0 कर्नल अब्राहम थामस ने कैम्प पहुँचें | जहाँ  कैडेटों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया । उन्होंने कैडेटों से कैम्प को और ठीक तरह से चलाने का सुझाव मांगा एवं आगमी रिपब्लिक डे पैरेड -2020 में शामिल होने वाले कैडेटों से अलग से मिलकर विचार विमर्श एवं शुभकामनायें दी । इस अवसर पर कैडटों को संबोधित करते हुए उन्होनें कहा कि आज देश के प्रत्येक नौजवान को एन सी सी का बेसिक प्रशिक्षण लेना चाहिए जिससे देश के नौजवानों में देशभक्ति की भावना एवं देश की सेवा करने का भावना उनके मन में पैदा हो सके । अपने सम्बोधन में उन्होने कैडेटों को एन सी सी द्वारा दिये जाने वाले प्रमाण-पत्र के महत्व को बताया गया । उन्होंने कैम्प में शामिल एन सी सी अफसर एवं पैरेड निरीक्षक स्टाफ और सिविल स्टाफ से मिलकर परिचय लिया । उनकी आगवानी कैम्प कमांडेट कर्नल अरविंद राणा एवं 38 बिहार बटालियन एन सी सी प्रशासी पदाधिकारी कर्नल अजय कुमार झा द्वारा किया गया  । इस अवसर पर 42 बिहार बटालियन एन सी सी के ले0 कर्नल बलदेव सिंह, सरदार पटेल कॉलेज के एन सी सी पदाधिकारी ले0 शशिकांत कुमार टोनी, ले० प्रज्ञान मधुकर तृतीय पदाधिकारी अजय कुमार एवं सुबेदार मेजर बाबू लाल महली इत्यादी उपस्थित थे ।