फायरिंग से दहल गया पुलपर और आलमगंज का इलाका कई वाहनों में तोडफ़ोड़।
बिहारशरीफ-बिहार थाना के पुलपर एवं आलमगंज में गुरुवार की देर शाम उस वक्त अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया जब बदमाशों ने गोलीबारी कर दहशत फैला दी।बदमाशों ने लाठी डन्डे से सड़क किनारे खड़े वाहनों को भी छतिग्रस्त कर दिया।राहगीर और दुकानदार बचने के लिए इधर उधर भागने लगे।सूचना पाकर दोनों थाने की पुलिस मौके पर दलबल के साथ पहुंची तब घटना को अंजाम देने वाले दर्जनभर बदमाश मौके से भाग निकले।बदमाशों ने दर्जनों से अधिक बाइक को छतिग्रस्त किया।नगर थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है।इलाके के सीसीटीवी फुटेज जांच के बाद फायरिंग का पता चल सकेगा।

0 Comments