अखिल भारतीय युवा कुशवाहा समाज (भारत){रजि.}के तत्वाधान में "युवा कुशवाहा रोजगार संवाद" कार्यक्रम का आयोजन पटना के पुनाईचक में किया गया इस कार्यक्रम के उद्धघाटनकर्ता माननीय रामेश्वर कुमार महतो सदस्य बिहार विधान परिषद ,मुख्य अतिथि माननीय सी.पी. सिन्हा सदस्य बिहार विधान परिषद तथा मुख्य वक्ता मा. नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय कुशवाह समाज (भारत){रजि.} थे। इस कार्यक्रम के उद्धघाटनकर्ता माननीय रामेश्वर कुमार महतो ने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए बिहार से बाहर जाने की जरूरत नहीं है बिहार में ही रोजगार के लिए सरकार के द्वारा सुविधा प्रदान की जा रही है स्वरोजगार के लिये सबसे महत्वपूर्ण बात है कि वर्क प्लान, ईमानदारी ,आत्मविश्वास होनी चाहिए साथ ही साथ पूँजी की व्यवस्था होनी चाहिए।तभी रोजगार करके सफल उधोगपति बन सकते है।मुख्य अतिथि माननीय सी.पी. सिन्हा ने कहा कि युवाओं को आधुनिक तकनीक का उपयोग कर स्वरोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए मुख्य वक्ता मा. नागमणि कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को रोजगार के प्रति आगे बढ़ना चाहिए उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के प्रति जागृति लाना एवं छोटे मध्यम तथा बड़े उद्योग लगवाना ही एकमात्र मकसद है राष्ट्रीय सचिव श्री प्रीतम कुमार ने बताया कि शिक्षा रोजगार का एक मूल मंत्र है बिहार प्रदेश अध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने युवाओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड के बारे में विस्तृत जानकारी दिए।प्रशिक्षणकर्ता डॉ.अरुण कुमार शांतनु, प्रशिक्षणकर्ता श्रीनाथ सिंह बौद्ध,प्रशिक्षणकर्ता डॉ सुमंत कुशवाहा, प्रशिक्षणकर्ता मीना कुशवाहा समेत अन्य प्रशिक्षणकर्ताओं ने स्वरोजगार संबधी बातें को विस्तार पूर्वक बताये।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुशवाहा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. मुकेश कुशवाहा ,प्रदेश उपाध्यक्ष रितेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार मेहता,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रीतम मेहता,प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुशवाहा, प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव सूचित कुशवाहा,प्रदेश महासचिव डब्लू कुशवाहा,प्रदेश सचिव गणेश शंकर कुशवाहा,राज्य कार्यकरणी सदस्य अवधेश कुशवाहा, राज्य कार्यकरणी सदस्य आलोक कुशवाहा,पटना जिला अध्यक्ष अजीत कुमार वर्मा, जिला सचिव समीर सिंह कुशवाहा,जिला महासचिव पप्पू कुशवाहा ,उपेंद्र कुमार,मुंगेर नगर जिला अध्यक्ष भोला शंकर कुशवाहा,गया जिला अध्यक्ष डॉ मृत्युंजय कुशवाहा, रजनीश कुशवाहा, मनोजकांत कुशवाहा, सुरेश महतो,शेलेन्द्र कुशवाहा,चंद्रिका सिंह दाँगी, पंकज कुमार,रामवृक्ष महतो,पंकज प्रकाश, दीपक कुशवाहा,नवीन कुमार शास्त्री,अविनाश कुशवाहा, कुमारी अर्चना ,रिभा कुमारी ,सोनाली कुमारी ,कामदेव कुमार,सुभाष कुमार , शिशुपाल कुमार,शायमदेव कुमार के साथ ही पूरे बिहार से सभी जिले से आए हुए युवा कुशवाहा बंधु मौजूद थे।
http://abyks.org/


0 Comments