आरजेडी के मजबूत करने के उद्देश्य से आरजेडी के द्वारा पूरे बिहार में सदस्यता अभियान जोरशोर से चलाया जा रहा है।
पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य आरजेडी के द्वारा पूरे बिहार में हर जिले में 9 अगस्त से ही सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। वैसे तो हर पार्टी ने विधानसभा चुनाव में से एक शुरुआत की है ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की एक लंबी कढ़ी तैयार की जा सके वहीं सदस्यता अभियान के चलते हुए हिलसा विधानसभा क्षेत्र के परवलपुर प्रखंड अध्यक्ष कुल तीस हजार सदस्य बनाना है परवलपुर प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव अभी तक बीस हजार से ऊपर सदस्य बना चुका है ।इस मौके पर हमारे नेता तेजस्वी यादव का दिशा निर्देश है कि अगस्त क्रांति के मौके पर ही मिले जिले से आरजेडी के द्वारा सभी प्रखंडों में पार्टियों के द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जाए हम लोग का यह सदस्यता अभियान गांव-गांव तक चलेगा परवलपुर चौसंडा पंचायत के मनोज यादव के द्वारा अभी तक तीन हजार से अधिक सदस्यता बना चुका है।युवा नेता चंदन तूफानी यादव,शशि शेखर सिंह समेत दर्जनों राजद कार्यकर्ता इस सदस्यता अभियान के मौके पर मौजूद रहे।