बिहारशरीफ में लगेगा रोजगार मेला 7 सितंबर से......

✍चितरंजन कुमार की रिपोर्ट

नालंदा:(NBN) युवाओं के लिए स्वरोजगार स्थापित करने के लिए एक विशेष बैच शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 6 व 8 सितंबर को नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन  में 10 से 1 बजे तक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इसमें 500 से अधिक की बंपर बहाली होगी। बेरोजगार युवक व युवतियों इस रोजगार मेला में आकर नौकरी लें। एसबीआई, एलआईसी, आईसीआईसीआई समेत 12 से अधिक नामी-गिरामी कंपनियां इसमें शामिल होंगी। इसका आयोजन हर माह 7 व 8 सितंबर को किया जाएगा।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए श्रम संसाधन विभाग की यह नयी पहल है। शेखपुरा जिले में इसका आयोजन 5 व 6 सितंबर को किया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी राजेश कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मेला में शिरकत करने के लिए कई कंपनियों ने अपनी सहमति दी है। कई अन्य कंपनी से वार्ता चल रही है। युवाओं को रोजगार देने के लिए यह पहल हर माह नियमित तौर पर चलेगी। बेरोजगार युवाओं को इसमें आकर रोजगार पाने की अपील की है।