बिहार में भारी बारिश से आम जनजीवन पर असर, पटना समेत 15 जिलों में अलर्ट

पटना-बिहार  के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है इससे अधिकतर जिलों में आम जन जीवन को मुश्किल स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. राजधानी पटना समेत मुजफ्फरपुर, दरभंगा, भागलपुर, पूर्णिया, बेतिया, गया, जमुई, औरंगाबाद, जहानाबाद,नालंदा  समेत कई अन्य जिलों में लगातार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 15 जिलों में रेड अलर्ट  जारी किया है. इस कारण राज्य सरकार  ने प्रदेश के कई जिलों में एहतियातन अगले दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी घोषित की है. इन जिलों के सभी सरकारी और निजी स्कूलों  के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र 28 से 30 सितंबर तक बंद रहेंगे.
इस बीच गंगा, गंडक, महानंदा जैसी नदियां के जलस्तर में भी कई जगहों पर वृद्धि देखी गई है. इन स्थितियों को देखते हुए सीएम नीतीश कुमार ने भी आपदा प्रबंधन विभाग को अलर्ट मोड में रहने को कहा है. बिगड़ते हालात को देखते हुए शनिवार की सुबह पटना में आपदा प्रबंधन विभाग ने आपात बैठक बुलाई. इसमें आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, डीएम कुमार रवि के साथ पटना नगर निगम कमिश्नर भी मौजूद रहे.
इस बीच आपदा प्रबंधन विभाग ने 'जल जमाव के चलते लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी है. अगर जरूरत हुइ तो ही वो घर से बाहर निकलें. लोगों की सुविधाओं के लिए आपदा प्रबंधन विभाग का कंट्रोल रूम 24 घंटे खुला रहेगा. कंट्रोल रूम नंबर- 0612-2294204, 0612-2294205, 0612-2219810
कंट्रोल रूम नंबर- 0612-2219810 और टॉल फ्री नंबर- 18003456644 है.

विवेक रंजन
नलन्दा24