डोली उठते ही दुल्हन ने दम तोड़ा-बिहार शरीफ के इंजीनियर लड़के के साथ इंजीनियर फरहीन की हुई थी शादी।

बिहारशरीफ (एस राजा)-आमस के सिहुली गांव नसरुल्ला खान की पुत्री फरहीन और कम्प्यूटर इंजीनियर ज़ेबा उर्फ रिंकी की शादी सोमवार की रात गया के एमआई प्लाजा में हुई थी।बिहार शरीफ के कलीमुजमा के इंजीनियर पुत्र तौसीफज्ज्मा के साथ उसकी शादी हुई थी।
अभी दुल्हन को लेकर दूल्हा फाटक के पास ही पहुचा था कि उसने दम तोड़ दिया।मंगलवार की सुबह 9 बजे विदाई हुई थी उसके 20 मिनट बाद 9:20 में ही दुल्हन फरहीन ने दम तोड़ दिया।बारात तो वापस बिहारशरीफ लौट गई।किंतु अपनी नई नवेली दुल्हन की मिट्टी में शामिल होने के लिए दूल्हा अपने माता पिता व कुछ रिश्तेदारों के साथ ससुराल में ही रुक गया।
बताया जाता है कि विदाई के दौरान दुल्हन को काफी देर से हिचकी आ रही थी ।रात में पूरे धूमधाम के साथ शादी हुई।सुबह पूरे रस्म के साथ दूल्हा दुल्हन को विदा किया गया।
अभी दूल्हा की गाड़ी विवाहस्थल से महज पांच किलोमीटर आगे गई होगी कि अचानक दुल्हन की हिचकी आई और दूल्हे की गाड़ी में ही दम तोड़ दिया वहीं पल भर के लिए दूल्हे को भी विश्वाश नही हुआ उसने इसकी जानकारी दुल्हन के घरवालों को दी उसके बाद उसे गया कि निजी अस्पताल में ले जाया गया यहां के डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया मौत का कारण ब्रेन हैमरेज एवं हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
----------------------------------

ADVERTISING.