नालन्दा में अपराधियों की बड़ी वारदात,कोर्ट में गवाही देने जा रहे दो लोगों को मारी गोली।

नालन्दा-एक बड़ी खबर आ रही है बिहार के नालन्दा जिले से.जहां तीन बाइक अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।दरअसल हिलसा कोर्ट में गवाही देने जा रहे एक महिला और एक पुरुष को तीन बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया.बताया जा रहा है कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है.

शनिवार को इन दोनों की गवाही हिलसा कोर्ट में होनी थी गवाही के लिए दोनों मोहन यादव और गुड्डी कुमारी लछु बिगहा रेलवे स्टेशन पर बैठकर ट्रेन का इंतज़ार कर रहे थे इसी दौरान अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने रेलवे स्टेशन पर ही गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया।
घटने की सूचने मिलने पर नगरनौसा थाने की पुलिस पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है।

Nalanda24 team
-----------------------