छात्र जदयू नालन्दा द्वारा आज बिहारशरीफ हॉस्पिटल मोड़ पर सभी महाविद्यालयों में सीट बढ़ोतरी को लेकर कुलपति का पुतला फूंका गया।

विवेक रंजन की रिपोट

बिहारशरीफ-छात्र हित में संघर्ष जारी है।यही कुछ देखने को मिला आज,छात्र जदयू ने नालन्दा  जिले के सभी महाविद्यालय में स्नातक(बीए.बीएससी)नामांकन में सभी संकायो में सीट बढ़ोतरी को लेकर आज हॉस्पिटल मोड़ बिहारशरीफ में छात्र जदयू द्वारा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय कुलपति गुलाबचन्द जयसवाल का पुतला दहन किया।साथ ही साथ आंदोलन कारियों ने कहा कि छात्र जदयू की मांग को अगर विश्वविद्यालय ने नही माना तो छात्र जदयू उग्र आंदोलन को बाध्य हो जाएगी।
इस मौके पर धांजय देव,मणिकांत सुमन,विक्की सिंह राजपूत, पिंकू कुमार, गौरव कुमार कुणाल,शानू,पिंटू आदि लोग मौजूद रहे।

-- नालन्दा 24