कबड्डी खो खो सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया दम....
बिहारशरीफ-कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण तथा जिला प्रशासन नालंदा द्वारा बिहारशरीफ के सोगरा उच्च विद्यालय के मैदान में दो दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसका उद्घाटन बिहारशरीफ के अनुमंडल पदाधिकारी जेपी अग्रवाल द्वारा किया गया । जिसमें कबड्डी, खो खो, कराटे और बैडमिंटन सहित अन्य प्रतियोगिता में जिले के 22 विद्यालयों के करीब 1500 छात्र छात्राओं ने लिया हिस्सा लिया | इस मौके पर एसडीओ ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल भी अगर लक्ष्य के तहत खेला जाए तो सफलता जरूर मिलती है। आपलोग देश के भविष्य हैं, जो कुछ भी अपने लक्ष्य के साथ करें। बिना लक्ष्य के मंजिल पाना थोड़ा मुश्किल है। आपलोगों के साथ हमारा आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। केवल जिला ही नहीं, बल्कि देश और दुनिया में नाम रोशन करें।
इस मौके पर जिला खेल पदाधिकारी नरेश चौहान ने कहा कि खेल कूद से प्रतियोगिता से बच्चों में मानसिक और शारीरिक विकास होता है। और एक दूसरे के बीच प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होता है । इस मौके पर मो इम्तियाज हैदर, श्याम किशोर कुमार, भवेश कुमार, अशोक प्रियदर्शी , सुबोध कुमार, सूरज कुमार के अलावा कई खेल शिक्षक मौजूद थे । हालांकि अन्य खेलों का फाइनल आज बारिश के कारण नहीं हो सका।

0 Comments