नालन्दा जिला जदयू मीडिया सेल की ओर से सदस्य्ता अभियान कैम्प की शुरुआत।
बिहारशरीफ(एस राजा)-बिहार शरीफ के पालिका मार्केट नाज़ सिनेमा के समीप नालंदा जिला जदयू मीडिया सेल की ओर से ऑनलाइन /ऑफलाइन सदस्यता अभियान का कैंप की शुरुआत की गयी जिसका उद्घाटन जिला जदयू अध्यक्ष बनारस प्रसाद सिंहा, राजगीर के विधायक रवि ज्योति कुमार ,राज्य कार्यकारिणी सदस्य मुन्ना सिद्दीकी ,नालंदा जेडीयू मीडिया सेल अध्यक्ष रिशु कुमार ,नगर मीडिया सेल अध्यक्ष रितेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया | कैंप में सैकड़ों लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किए गए विकास कार्य को देखते हुए सदस्यता ग्रहण किए | सदस्यता ग्रहण करने वालों को पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिकोण से पौधा भेंट किया गया।
स अवसर पर अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद आफताब आलम ,महानगर जदयू अध्यक्ष महमूद बखो, वार्ड पार्षद मोहम्मद जमील शाह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रियदर्शी अशोक, विपिन चंद्रवंशी, कुणाल दीप ,डब्लू कुशवाहा ,कुंदन कुमार ,अक्षय कुमार ,सनी सिंह उपस्थित थे ।
ADVERTISING
------------------------



0 Comments