गणेश पूजा एवं माेहर्रम को लेकर बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में पूजा समिति और मोहर्रम आयोजकों बैठक बुलाई गयी । बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ जनार्दन प्रसाद अग्र्रवाल ने सभी सदस्यों को पूर्व  में की गई गलतियों में सुधार करते हुए प्रतिमा विसर्जन एवं पहलाम करने का निर्देश दिया। उन्होंने ने कहा कि शाम 6 बजे तक हर हाल में प्रतिमा विसर्जन एवं ताजिय का पहलाम कर लेना होगा। इसे अलावे बड़े प्रतिमाओं के साथ ही मुहल्लों व घरों में स्थापित करने वाले छोटे-छोटे प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए लाईसेंस दिया जाएगा। इसके लिए समिति के प्रतिनिधियों को सूची तैयार करने का निर्देश दिया। एसडीओ ने कहा कि दोनो पर्व एक साथ है इसलिए पूजा पंडालों पर विशेष नजर रहेगी। डीजे पर पुरी तरह से प्रतिबंध होगा। मनमानी करने पर आयोजक के साथ-साथ डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सदर डीएसपी इमरान प्रवेज ने कहा कि शांति से ही जन समस्या का समाधान संभव है। दोनो समुदाय के लोग आपस में विचार कर अगर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व सम्पन्न कर लेते हैं तो प्रशासन को एक्शन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। दोनो समुदाय के लोग आपने धर्म का सम्मान करें और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं। कोई भी ऐसी परिस्थिति पैदा न करें जिसके कारण प्रशासन को कार्रवाई करना पड़े। बैठक के दौरान समिति के सदस्यों ने भी अपनी-अपनी विचार रखा। उन्होंने मुख्य मार्ग पर पेड़ों के टहनियों को काटने, विसर्जन के दौरान शहर में बड़ी गाड़यों का प्रवेश वर्जित करने, शहर के प्रमुख नाले की सफाई व जगह-जगह पे पानी की सुविध उपलब्ध कराने आदि कई समस्याओं से संबंधित विचार रखे।इस मौके पर डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार, बीडीओ राजीव रंजन, सीओ अरूण कुमार सिंह, थानाध्यक्ष वीजेंद्र कुमार सिंह,वीरेंद्र यादव, धर्मेन्द्र कुमार,सुभाष कुमार, राकेश कुमार, बिहार थाना के दारोगा इन्द्रजीत कुमार, सिटी मैनेजर राजीव कुमार, पूजा समिति के अध्यक्ष भोसू भाई यादव, सचिव शैलेन्द्र कुमार, बजरंगदल से गौरव कुमार, सोनू कुमार आदि उपस्थित थे।