अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा ने आज बिहारशरीफ मदरसा इस्लामिया आलमगंज में बकरीद के त्योहार हर्ष उल्लास एवं भाईचारे के साथ मनाने पर बैठक किया।

बिहारशरीफ- अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा ने आज आने वाला त्योहार बकरीद(ईद उल अज़हा)को लेकर आपसी बैठक किया जिसमें ये बैठक मुज़हीरुल हक की अध्यक्षता में हुई जिसमे कमिटी के सभी सदस्यों ने भाग लिया इस मौके पर बकरीद(ईद उल अज़हा)का त्योहार हर्ष उल्लास से मनाने पर जोर दिया गया और लोगों ने आम नागरिक से भी अपील करते हुए कहा कि इस त्योहार को ऐसा मनाया जाए कि हमारे हमवतन को किसी भी तरह का शिकायत का मौका न हो और न उनके भावनाओं को ठेस पहुँचे।साथ ही साथ अंजुमन के सदस्यों ने लोगों से ये खास अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह का अफवाह को आगे बढाने के लिए मना किया।

वहीं अंजुमन मुफ़ीदुल इस्लाम नालन्दा ने सभी शहर वासियों को एवं जिला प्रशासन को मुबारक बाद भी पेश किया।
इस मौके पर उपस्थित नायब सदर मीर अरशद हुसैन,अकबर आज़ाद,गुलफाम अंसारी,सज्जाद शाह,असफ़हान साहेब,वहाब खान,डॉ हेयात,कुदरतुल्लाह,अशरफ साहेब,अकबर,लड्डन आदि लोग मौजूद रहे।