सोगरा कॉलेज बिहार का पहला डिजिटल कॉलेज बना,बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने की तारीफ।
बिहार शरीफ-बिहार के ग्रामीण विकास एवं संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने सोगरा कॉलेज सभागार में डिजिटल शिक्षा पद्दति का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को पढ़ने में काफी सुविधा मिलेगी ।क्योंकि इस डिजिटल शिक्षा छात्रों के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए गए हैं जिसका लाभ यहां के छात्र छात्रा उठा भी रहे हैं उन्होंने कहा कि साइकिल योजना का शुभारंभ करने के बाद बिहार में शिक्षा के प्रति लोगों में जागृति आए और बड़ी संख्या में लोग स्कूल पहुंचे उच्च शिक्षा के लिए भी सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं और छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने का काम किया जा रहा है वही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत सरकार द्वारा ऋण मुहैया कराई जा रही है ।
इसके माध्यम से छात्र ऋण लेकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं और नौकरी मिलने के बाद राशि को लौटा सकते हैं। इतना ही नहीं अगर नौकरी नहीं मिल पाएगी तो सरकार ऋण की राशि को माफ भी कर सकती है। उन्होंने बेहतर शिक्षण व्यवस्था के लिए कालेज प्रबंधन को अपनी ओर शुभकामनाएं दी | इस मौके पर कॉलेज के सेक्रेटरी सैय्यद जाकिर हुसैन ने कहा कि हमारे कॉलेज में स्मार्ट क्लास के साथ साथ कॉम्पिटेटिव एग्जाम्स के लिए 5 तरह के एप लॉन्चिंग किए गए हैं जिनमें मेडिकल इंजीनियरिंग एसएससी बैंकिंग और रेलवे शामिल है उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं इस ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर इन प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि इसके अलावे छात्रों के बीच डिजिटल आई कार्ड का वितरण किया गया जिसमें एक चिप लगा है इस चिप के माध्यम से उनका अटेंडेंस बनेगा । उन्होंने बताया कि यह सोगरा कालेज बिहार का पहला कालेज बन गया है जहां इस तरह की सुविधा दी जा रही है । इस मौके पर कॉमर्स के प्रोफेसर साद बिन हामिद द्वारा लिखित पुस्तक का मंत्री के हाथों विमोचन भी किया गया | इस अवसर पर डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम कालेज के डिप्युटी चेयरमैन रूमी खान , जदयू के वरिष्ठ नेता मो असगर शमीम , कॉलेज के प्राचार्य सगिरउज्म, सोगरा वक़्फ़ एस्टेट के मोतवली एसएम शरफ़ सहित अन्य लोग मौजूद थे।

0 Comments