लोकजनशक्ति पार्टी के खेल एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा लंकेश ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए देशवासियों खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद के खेल के प्रति समर्पण और देश प्रेम की भावना हम सबके लिए प्रेरणास्पद है। अपने जादुई हुनर से देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व मे उन्होंने कीर्तिमान स्थापित किया।कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप शर्मा लंकेश ने कहा कि खेलों से नेतृत्व, समर्पण, अनुशासन जैसे गुण खिलाडियों में विकसित होते हैं, ये गुण खेल के साथ-साथ जीवन के हर क्षेत्र में सफल होने के लिए युवाओं में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल अधोसंरचना बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है। उक्त सम्बन्धित जानकारी लोकजनशक्ति पार्टी के नेता बबलू पासवान ने दी।
उल्लेखनीय है कि देश में खेलों के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिन को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। मेजर ध्यानचंद के जादुई खेल से भारत को ओलंपिक खेलों में तीन स्वर्ण पदक हासिल हुआ है। उन्हें भारत सरकार द्वारा देश का तीसरा सबसे बड़ा सिविलियन अवार्ड पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है।
...............................................................
ADVERTISING

0 Comments