पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद चिकित्सक ने फांसी लगा कि आत्महत्या।

एकंगरसराय थाना इलाके में ऊपरी बाजार मोहल्ले में किराये पर रहने वाले पश्चिम बंगाल निवासी एक ग्रामीण चिकित्सक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। चिकित्सक पश्चिम बंगाल के खिलिकापुर निवासी डॉ. मधुसूदन अधिकारी करीब आठ सालों से प्रैक्टिस कर रहे थे। वे आनंद कुमार के मकान में अपना क्लीनिक चलाते थे। स्थानीय लोगों की माने तो सुबह में पत्नी से उनकी बात हुई थी। इसी के बाद उन्होंने कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। दोपहर में एक मरीज इलाज कराये आया। कमरे को बंद देखकर दरवाजा खटखटाने लगा। कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर मकान मालिक को सूचना दी। मकान मालिक ने खिड़की से झांककर देखा तो फंदे से लटका शव नजर आया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गयी। थानाध्यक्ष विवेक राज ने बताया कि परिजन को घटना की सूचना दी गयी है।

------------------------------------------------------------
ADVERTISING.