नालन्दा कॉलेज बिहार शरीफ में राष्ट्रीय युवा शक्ति की बैठक।

बिहार शरीफ(एस राजा)-राष्ट्रीय_युवा_शक्ति की बैठक नालन्दा कॉलेज में हुई जिसमें युवाओ के लिए "धारा 370 के बारे में जाने" बिषय पर सेमिनार का आयोजन एवं स्कुलो में शारीरिक शिक्षक की कमी को लेकर आंदोलन की शुरुआत जैसे बहुत सारे युवाओं की मुद्दों एवं कॉलेज से लेकर विश्वविद्यालय तक के मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे RYS के अध्यक्ष प्रिंस पटेल ने बताया कि आज का बैठक युवाओ को जागरूक करके समाज मे कुछ बेहतर करने के लिए किया गया है। और युवा शक्ति की टीम द्वारा कुछ दिनों बाद गाँव गाँव जाकर सरकारी स्कुलो को विजिट करेगी।
उपास्थित जिला मंत्री निक्की लोहानी ने बताया कि छात्रों और युवाओ के लिए लड़ने बाला संगठन युवा शक्ति की कमेटी सभी कॉलेजों में और प्रखंड में बनाया जा रहा है।
इस बैठक में जिला प्रवक्ता चंद्रमणी पटेल, मीडिया प्रभारी प्रिंस सक्सेना, अरशद, बिपुल पटेल, निशांत निराला, सोमू शंकर सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे।

ADVERTISING
---------------------