दारोगा परीक्षा के लिए आवेदन शरू।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग दारोगा भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर है। दो दिनों में ही10 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने आवेदन किए हैं। आयोग के निर्देश के अनुसार, अभ्यर्थी का एक जनवरी, 2019 अथवा इसके पहले किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके लिए अनारक्षित (सामान्य) वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम उम्र 20 वर्ष और अधिकतम उम्र 37 वर्ष है। अन्य वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट का प्रावधान है। वहीं, दारोगा की 2064, सार्जेंट की 215 और सहायक जेल अधीक्षक की 167 वैकेंसी आई है। सहायक जेल अधीक्षक के 42 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। परीक्षा एक ही जगह से आवेदन कर सकते हैं।
ADVERTISING
-----------------------


0 Comments